भारत बन रहा अरबपतियों के लिए निवेश करने का प्रमुख अड्डा
यूबीएस बिलेनियर एंबीशन रिपोर्ट 2022 के अनुसार भारत अरबपतियों के लिए सर्वश्रेष्ठ निवेश गंतव्य स्थान के रूप में उभर रहा है। यह रिपोर्ट 75 बाजारों के कुल 2,000 अरबपतियों से पूछे गए प्रश्नों, विभिन्न सर्वेक्षणों एवं जानकारियों पर आधारित है। रिपोर्ट के अनुसार भारत की बढ़ती अर्थव्यवस्था की वजह से निवेशक भारत में निवेश करने के इच्छुक हैं।




















