देश में गरीब कर रहे अधिक टैक्स का भुगतान- ऑक्सफैम रिपोर्ट
भारत में गरीब और अमीर के बीच की खाई बहुत गहरी है। जिसमें साल दर साल अंतर बढ़ता जा रहा है। अब इस बात का खुलासा ऑक्सफैम इंटरनेशनल रिपोर्ट में भी हुआ है। दरअसल सोमवार को विश्व आर्थिक मंच की वार्षिक बैठक में ऑक्सफैम ने अपनी रिपोर्ट पेश की।




















